यूरोपीय संघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज असम के मोरीगांव जिले में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा बनाए जा रहे सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग प्लांट का दौरा किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन और भारत में बेल्जियम के राजदूत डिडिएर वैंडरहैसल्ट ने किया। उनके साथ यूरोपीय संघ के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना की तेज प्रगति की सराहना की और असम में बढ़ते औद्योगिक विकास तथा भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में उभरते अवसरों में रुचि दिखाई।