अप्रैल 14, 2026 9:26 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में ज़ोरों पर चुनाव प्रचार, भाजपा ने जारी किया आज पार्टी का घोषणापत्र

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है। भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि राज्‍य के विकास और उन्नति के लिए एनडीए का सत्ता में आना जरूरी है।

डीएमके प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वेल्लोर में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

ऑल इंडिया अन्‍ना डी.एम.के महासचिव इडाप्पडी पलानीसामी ने तिरुचिरापल्ली में डी.एम.के शासन की आलोचना करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का आरोप लगाया।

टी.वी.के के संस्थापक विजय ने कोयंबटूर और तिरुपुर में प्रचार किया। कन्याकुमारी में चुनाव प्रचार के दौरान डी.एम.के युवा प्रकोष्‍ठ के नेता और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने डी.एम.के सरकार की उपलब्धियों और छात्रों तथा महिलाओं के लिए किए गए कल्याणकारी उपायों का उल्‍लेख किया।