अक्टूबर 1, 2026 5:46 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि विद्यार्थी, दायित्‍वपूर्ण नागरिकता और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से, विकसित भारत की परिकल्‍पना साकार करने और स्वच्छ, हरित तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री जोशी ने यह बात आज दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में राष्ट्रव्यापी ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के अंतर्गत श्रमदान और स्वच्छता अभियान के दौरान कही। इस अवसर पर, शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में कम से कम 30 मिनट का योगदान देने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रयास सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित कर सकते हैं और स्वच्छता को जन आंदोलन में बदल सकते हैं। श्री जोशी ने विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों के साथ अपने घरों तथा सार्वजनिक स्थानों में भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
श्री जोशी ने शारीरिक फिटनेस और बाहरी गतिविधियों के महत्व का भी उल्‍लेख किया। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह, महाविद्यालय के अध्‍यापक और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।