शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की पेमेंट गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के चार प्रमुख बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की है। बैठक के दौरान, श्री प्रधान ने विदयार्थियों को असुविधा से बचाने के लिए निर्बाध और सुरक्षित भुगतान प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों को समय पर लेनदेन, भुगतान संबंधी मुद्दों का तत्काल समाधान और अधिक या असफल भुगतान के मामलों में स्वचालित रिफंड सुनिश्चित करने के लिए मजबूत भुगतान प्रोटोकॉल स्थापित करने में सीबीएसई की सहायता करने का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री ने मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उन्नत तकनीकी सुरक्षा उपायों, वास्तविक समय की निगरानी और तेजी से शिकायत निवारण तंत्र का भी आह्वान किया। उन्होंने बैंकों से भविष्य में तकनीकी गड़बड़ियों और भुगतान विफलताओं को दूर करने की पहल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। भाग लेने वाले बैंकों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और सीबीएसई के साथ निकट समन्वय में जल्द से जल्द उन्नत प्रोटोकॉल और आवश्यक तकनीकी उन्नयन को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध किया।
News On AIR | मई 26, 2026 7:38 अपराह्न | CBSE
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई पेमेंट गेटवे प्रणाली में सुधार को लेकर बैंकों के साथ बैठक की