जून 9, 2026 12:16 अपराह्न

printer

धन शोधन मामले में ईडी की पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े धन शोधन मामले में पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में छह स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इसमें पंजाब के लुधियाना, जालंधर, उत्‍तर प्रदेश में बरेली और दिल्‍ली एनसीआर क्षेत्र शामिल हैं।
 
निदेशालय के अनुसार, तलाशी अभियान में शामिल परिसरों में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के आवासीय और व्यावसायिक कार्यालय दोनों शामिल हैं।
 
यह मामला आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मंत्री संजीव अरोडा से जुड़ा है।  प्रवर्तन निदेशालय ने उनके और उनकी कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर धन शोधन और एक सौ करोड़ रूपये से अधिक के कथित जीएसटी धोखाधडी तथा फर्जी मोबाइल फोन बिक्री का पर्दाफाश किया है।