जुलाई 14, 2026 9:50 अपराह्न | extends deadline for SIR i

printer

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में एसआईआर की अवधि बढ़ाई

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर को 10 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बूथ स्तरीय अधिकारी-बीएलओ अब दोनों राज्यों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण 24 जुलाई तक करेंगे,। यह पहले 14 जुलाई तक निर्धारित था। आयोग ने बताया कि मतदाता सूची का मसौदा 31 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को जारी होगी। आयोग ने कहा कि दावे और आपत्तियां 30 अगस्त तक दर्ज की जा सकती हैं।