जून 6, 2026 6:42 अपराह्न

printer

मादक पदार्थ मुक्‍त जम्मू-कश्मीर अभियान एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरा: उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि मादक पदार्थ मुक्‍त जम्मू-कश्मीर अभियान एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरा है। प्रदेश के नागरिक इनकी लत के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर हैं।

किश्तवाड़ में एक विशाल पदयात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 19 जिलों में 56 दिनों से जारी इस अभियान ने बड़ी संख्‍या में लोगों को प्रभावित किया है। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन, मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है।