मई 22, 2026 7:54 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में 30 जून से घर-घर जाकर मतदाता सूची का होगा सत्यापन

महाराष्ट्र में, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 20 जून से 7 अक्टूबर के बीच एक लाख से अधिक फील्ड लेवल अधिकारी 98.06 करोड मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे। 20 से 29 जून के बीच, इन अधिकारियों का प्रशिक्षण तथा गणना प्रपत्रों की छपाई का कार्य पूरा किया जाएगा। 30 जून से 29 जुलाई के बीच, अधिकारी प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करेंगे और दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।

मसौदा मतदाता सूची 5 अगस्त को और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला