नागर विमानन महानिदेशालय ने कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण फैलने के बाद एयरलाइंस के लिए नई एसओपी जारी की है। डीजीसीए ने कहा है कि इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए विमान से उतरने से पहले यात्री जानकारी फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।
उड़ान के दौरान यात्रियों को बुखार, कमजोरी, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण होने पर तुरंत विमान कर्मियों और भारत पहुंचने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। एयरलाइंस को मास्क, पीपीई किट, दस्ताने और सैनिटाइज़र जैसी जरूरी सामग्री का पर्याप्त भंडार रखने को कहा गया है।