जून 9, 2026 8:41 अपराह्न | Global Expansion

printer

डीजीएफटी ने एमएसएमई से निर्यात प्रोत्साहन मिशन का लाभ उठाने का आह्वान किया

विदेश व्यापार महानिदेशक-डीजीएफटी लव अग्रवाल ने निर्यातकों तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई से वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और आंध्र प्रदेश से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नवगठित निर्यात प्रोत्साहन मिशन का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया है। निर्यात प्रोत्साहन मिशन पर केंद्रित एक निर्यातक संपर्क कार्यक्रम आज विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए, डीजीएफटी ने भारत के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।