सितम्बर 17, 2026 1:18 अपराह्न

printer

आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने समाचार सेवा प्रभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने आज नई दिल्ली के आकाशवाणी परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर महानिदेशक (समाचार) एस. सुब्रमण्यन भी उपस्थित थे।

यह शपथ आज से अगले महीने की 2 तारीख तक देश भर में मनाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2026 अभियान के हिस्से के रूप में दिलाई गई। ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ विषय के अंतर्गत आयोजित यह अभियान एक स्वच्छ और अधिक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में स्वच्छता, जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।