सरकार की डिजिटल शैक्षणिक व्यवस्था विद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच स्थानांतरण सरल बना रही है और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन को गति प्रदान कर रही है। डिजिटल इंडिया ने शैक्षणिक अभिलेखों को सुरक्षित, पोर्टेबल और डिजिटल रूप से सत्यापित बनाकर शिक्षा सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। इस प्रमुख कार्यक्रम के 11 वर्ष पूरे हो गए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि अब तक दो हजार नौ सौ 63 उच्च शिक्षा संस्थान इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। 26 करोड़ से अधिक एपार आईडी बनाई जा चुकी हैं और एक अरब 10 करोड़ से अधिक अकादमिक अभिलेख अपलोड किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदनों की डिजिटल जांच ने प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बना दी है।