मई 25, 2026 9:19 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियां सुनिश्चित करने का आग्रह किया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर 21 जून को होने वाली नीट-यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, सुचारू और सफल संचालन का आह्वान किया है। श्री प्रधान ने देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से इस संबंध में सहयोग मांगा है।

भीषण लू के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री ने उनसे परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। इन सुविधाओं में सुरक्षित पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पंखे और कूलर, स्वच्छ शौचालय, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पोर्टेबल शौचालय शामिल हैं।

उन्‍होंने राज्य सरकारों से परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।