दूरसंचार विभाग ने नागरिकों के लिए इंटरनेट का उपयोग आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस-पीएम-वानी के ढांचे के अंतर्गत उपयोगकर्ताओं के अनुकूल सुधारों की पहल की है। इसमें लैपटॉप और अन्य उपकरणों के लिए क्यूआर-आधारित प्रमाणीकरण, लचीली अल्पकालिक वाई-फाई योजनाओं की शुरुआत और आसान पहचान और बेहतर विश्वसनीयता के लिए पीएम-वानी हॉटस्पॉट नामों का मानकीकरण शामिल है। संचार मंत्रालय ने कहा है कि सभी पीएम-वानी हितधारकों को संशोधित दिशानिर्देशों को लागू करने और इस वर्ष जुलाई तक पूरे इकोसिस्टम में नई उपयोगकर्ता-अनुकूल सुविधाओं को चालू करने का निर्देश दिया गया है।
ये सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को प्रत्येक नागरिक के लिए सुलभ और किफायती डिजिटल कनेक्टिविटी में बदलने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों का हिस्सा हैं।