जून 9, 2026 9:56 अपराह्न | MoU with Sikkim

printer

केंद्र और सिक्किम के बीच जल सुधार समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने आज सिक्किम के साथ सुधार संबंधी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन ग्राम पंचायत के नेतृत्व में, सेवा-आधारित और समुदाय-केंद्रित ग्रामीण जल प्रबंधन मॉडल को अनिवार्य बनाता है, जो जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के उद्देश्य के अनुरूप है।

श्री पाटिल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन ने देश भर में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में परिवर्तन किया है और विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए पानी लाने की कठिनाई को कम किया है। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित थे।