मई 22, 2026 6:58 अपराह्न

printer

दिल्ली: एस.आई.आर के अन्‍तर्गत बूथ लेवल अधिकारी 30 जून से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर के अन्‍तर्गत बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए 30 जून से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। यह सर्वेक्षण 29 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में दिल्‍ली के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों- भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, मार्क्सवादी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ बैठक की। सभी दलों को एस.आई.आर की प्रक्रिया समझाई गई और प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने का अनुरोध किया गया। सभी दलों ने एस.आई.आर-2026 को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। साथ ही, मतदाताओं की मदद के लिए जागरूकता वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि वे पिछली मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोज सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची 5 अगस्त को प्रकाशित होगी, वहीं, दावे और आपत्तियां 4 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को जारी होगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो।