दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आज 11 संगठनात्मक जिलों के जिला पदाधिकारियों तथा कुछ नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पार्टी ने बताया कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से संबंधित जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस अवसर पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि नई सूची में महिला सशक्तिकरण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता के अनुरूप 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं तथा अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों की नियुक्ति में सभी मानकों का पालन किया गया है। श्री मल्होत्रा विश्वास व्यक्त किया कि नई संगठनात्मक व्यवस्था पार्टी को दिल्ली की जनता की सेवा के लिए और अधिक सशक्त बनाएगी।
News On AIR | जून 27, 2026 8:01 अपराह्न | Delhi State BJP
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के जिला पदाधिकारियों तथा कुछ नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की