जून 16, 2026 8:29 अपराह्न | Delhi Police Special Cell

printer

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में सात मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जो पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते अवैध हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल थे और बाद में इन्हें दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र – एनसीआर में आपूर्ति करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पांच अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने बतया कि जांच के दौरान अवैध कारोबार से प्राप्त धन के लेन-देन से जुड़े कई बैंक खातों का विवरण भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए दिल्ली-एनसीआर में कई संभावित आतंकी घटनाओं को समय रहते विफल कर दिया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला