मई 30, 2026 7:54 अपराह्न | Delhi Police Special Cell

printer

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े आठ आरोपी गिरफ्तार किए

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्‍तान आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्‍त अनिल शुक्ला ने बताया कि इन आरोपियों को दिल्ली में महत्वपूर्ण ठिकानों और सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने का काम सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। श्री शुक्ला ने बताया कि ये आरोपी सीमा पार बैठे अपने आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहे थे, और इन्हें दिल्ली, महाराष्ट्र और पुणे से गिरफ्तार किया गया है।