जुलाई 23, 2026 1:44 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी भ्रामक खबरों का किया खंडन; महिला की मौत की बात को बताया गलत

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि यह जानकारी झूठी और भ्रामक है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला जीवित है और वर्तमान में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने नागरिकों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने और उसे साझा न करने का आग्रह किया है। दिल्ली पुलिस ने जनता को सलाह दी है कि सटीक और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।