दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने आज एक फर्जी ‘गैस कनेक्शन और डिस्कनेक्शन’ धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। मीडिया से बातचीत में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त कुमार अभिषेक ने बताया कि लोगों को गैस कनेक्शन काटे जाने के फर्जी संदेश भेजकर यह आरोपी ठगी करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी ठगी की रकम का इस्तेमाल महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में करते थे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आरोपियों के पास से 20 मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा एक वाहन बरामद किया है।
News On AIR | जून 26, 2026 8:30 अपराह्न
दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने किया ‘गैस कनेक्शन और डिस्कनेक्शन’ धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़