दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध शराब तस्करी मामले में चार आरोपियों को दुर्गापुरी एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छह सौ क्वार्टर अवैध शराब की बोतलें और अपराध में इस्तेमाल होने वाला एक वाहन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी में शामिल थे।
वहीं, एक दूसरे अवैध शराब तस्करी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पांच सौ क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को नजफगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।