राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में संचालित उद्योगों के लिए संशोधित पीएम उत्सर्जन मानकों के कार्यान्वयन की समय-सीमा बढ़ा दी है। संशोधित पीएम उत्सर्जन मानक अब इस वर्ष 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा। आयोग ने कहा कि कार्यान्वयन समय-सीमा में सीमित विस्तार से उद्योगों को औद्योगिक उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से समझौता किए बिना प्रभावी और समान अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 8:49 अपराह्न | Deadline for implementation of revised PM emission standards for Delhi-NCR industries extended
दिल्ली-एनसीआर के उद्योगों के लिए संशोधित पीएम उत्सर्जन मानकों की बढ़ी समय-सीमा