दिल्ली नगर-निगम द्वारा आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निगम मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
श्री सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने की बाबा साहेब की प्रेरणा आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन में अपार संघर्षों का सामना करते हुए शिक्षा और संविधान के माध्यम से भारत को एक नई दिशा दी। वहीं, इस अवसर पर महापौर द्वारा निगम के सभी जोन के श्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को उनके प्रशंसनीय सेवा के लिए प्रशासित पत्र भी प्रदान किए गए।