दिल्ली मेट्रो रेल ने स्वतंत्रता की भावना का उत्सव मनाने के लिए येलो लाइन पर हर घर तिरंगा थीम से सजी एक विशेष मेट्रो ट्रेन का अनावरण किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में डीएमआरसी ने बताया कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत इस ट्रेन को तैयार किया गया है।
निगम ने कहा कि इस वर्ष का हर घर तिरंगा अभियान भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।