दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कल से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय में योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगी, जिसके साथ ही पात्र महिलाओं के आवेदन शुरू हो जाएंगे। योजना के अंतर्गत 21 से 65 वर्ष आयु वर्ग की 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाना है। दिल्ली सरकार ने इस योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए 2026-27 के बजट में पांच हजार एक सौ दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ढाई लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत करदाताओं का पैसा महिला सशक्तिकरण के लिए उपयोग होना चाहिए।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 7:28 अपराह्न | Delhi Laxmi Yojana
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कल से शुरू, पात्र महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये प्रतिमाह