दिल्ली के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज शास्त्री नगर में स्थित एक केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर श्री सिंह ने मॉनसून से पहले तैयारियों का आकलन करने के लिए इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं जिससे वर्ष 2023 जैसी बाढ़ की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो सके। श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी तीन शिफ्टों में चौबीस घंटे कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पर बने बैराजों और पुलों से जल प्रवाह से संबंधित आंकड़ों की निरंतर निगरानी की जा रही है।
News On AIR | जून 15, 2026 8:17 अपराह्न
दिल्ली: सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन