दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च के दौरान कथित रूप से अत्यधिक बल प्रयोग के मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी सहित पुलिस कार्रवाई से संबंधित सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। पीठ ने जनहित याचिकाओं पर नोटिस जारी कर अधिकारियों को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया। दूसरी ओर, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि याचिकाएं सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित हैं और सुनवाई योग्य नहीं हैं।