दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज कहा कि दिल्ली सरकार आगामी सप्ताह से दिल्ली में राशनकार्ड बनाने का कार्य शुरू करने जा रही है। श्री सचदेवा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से दिल्ली की भाजपा सरकार ने 2025 का अपना एक और चुनाव संकल्प पूरा करेगी।
उन्होंने कहा है कि 8 वर्ष से अधिक समयके बाद राजधानी में लगभग 2 लाख नये राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही, राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए आवेदन केवल आनलाइन भरे जायेगे।