दिल्ली सरकार के कैबिनेट ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट दर को 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। यह रियायती दर प्रारंभिक दर पर छह महीने की अवधि के लिए लागू की जाएगी। इस फैसले से एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी और आम यात्रियों को भी सस्ती हवाई यात्रा का फायदा मिल सकता है।
News On AIR | मई 16, 2026 9:49 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने एटीएफ पर वैट दर को घटाकर 7 प्रतिशत किया