दिल्ली सरकार ने इस वर्ष जनवरी से जुलाई के बीच 2,100 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया, जिनमें से 106 औद्योगिक इकाइयां निर्धारित पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रही हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 78 इकाइयां दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की वैध संचालन अनुमति के बिना चलती पाई गईं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 44 इकाइयों पर पर्यावरणीय पैनल्टी लगाई गई है, जबकि 33 गैर-अनुपालन वाली औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण नियमों का पालन करने वाले उद्योगों को सरकार सहयोग देगी।