सितम्बर 11, 2026 3:41 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहुंच रहे अतिथियों का स्वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहुंच रहे सभी नेताओं, प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर संवाद, विश्वास और साझा प्रगति को केंद्र में रखते हुए दुनिया के साथ अपने संबंधों में अधिक आत्मविश्वास, संतुलन और उद्देश्य जोड़ा है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना राष्ट्रीय राजधानी के लिए सम्मान और गर्व का विषय है।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी अतिथियों का स्वागत करती है और उन्हें ऐसी राजधानी का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है, जो सदियों के इतिहास से बनी है, कई संस्कृतियों से समृद्ध है और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की शाश्वत भारतीय भावना से प्रेरित है।