अगस्त 16, 2026 8:08 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यबोध और जनसेवा की अखंड प्रेरणा है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सुशासन की मजबूत नींव से लेकर पोखरण के साहसिक निर्णय तक, उनका प्रत्येक कदम राष्ट्रहित और भारत के सामर्थ्य को समर्पित रहा।