दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज साझा परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उबर की राइड-शेयरिंग सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे। श्री सिरसा ने कहा सरकार पिछले कुछ समय से निजी ऑपरेटरों के साथ इस विषय पर लगातार बैठकें कर रही थी ताकि राइड-शेयरिंग को लागू किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा और सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होने से प्रदूषण में भी कमी आएगी।
News On AIR | मई 22, 2026 8:01 अपराह्न
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उबर की राइड-शेयरिंग सेवा का शुभारंभ किया