जून 18, 2026 1:16 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविरों का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविरों का उद्घाटन किया। ये शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान से प्रेरित हैं। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान श्रीम‍ती गुप्ता ने कहा कि दिल्‍ली सरकार ने राजधानी में 42 स्थानों पर इन शिविरों का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्‍यम से पात्र नागरिक केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्‍न योजनाओं से संबंधित जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपने नजदीकी जन कल्याण शिविर में जाकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।