मई 27, 2026 5:54 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की अपील की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सावधानी बरतने की अपील की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लोगों से भरपूर पानी पीने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और तेज धूप से बचने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने लोगों से पशु-पक्षियों का भी ख्याल रखने की अपील करते हुए कहा कि घर, छत, बालकनी, दुकान और आसपास उनके लिए पानी तथा छांव की व्यवस्था जरूर करें।