दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रावण मास के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने कहा कि श्रावण भगवान शिव की आराधना, तप और आत्मशुद्धि का पावन अवसर है। इसी कड़ी में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने कांवड़ शिविरों में पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, स्वच्छता, निर्बाध बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार में मंत्रियों ने भी श्रावण मास के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
News On AIR | जुलाई 30, 2026 6:16 अपराह्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रावण मास के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं