मई 16, 2026 6:11 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को वितरित की साइकिलें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आर.के. पुरम विधानसभा क्षेत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि ये बेटियां अपने परिवार, पूरे राष्ट्र के सपनों और संकल्पों की वाहक हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल छात्राओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी तथा अभिभावकों की चिंताओं को भी कम करेगी, जिससे उनकी बेटियां बिना किसी बाधा के अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

मीडिया से बातचीत मे श्रीमती गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हम सभी से ईंधन बचाने की अपील की है, और ऐसा करने के कई तरीके हैं। इसके अलावा वह बच्चियां जो, इसके बिना, अपने घर से स्कूल जाने के लिए किसी और पर निर्भर रहती थी अब, वह अपनी साइकिल के साथ खुद आगे बढ़ेगी।