दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सैफ चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दृढ़ संकल्प, कौशल और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय फुटबॉल की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और कई युवा लड़कियों को खेल के क्षेत्र में अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 जीतने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।