रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नागपुर के अंबाझारी स्थित आयुध कारखाने में यंत्र इंडिया लिमिटेड की दस हजार टन क्षमता वाली एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्रेस की आधारशिला रखेंगे। प्रस्तावित एक्सट्रूज़न प्रेस रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
यह प्रेस रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़े, उच्च-शक्ति के एल्युमीनियम मिश्र धातु एक्सट्रूज़न के उत्पादन की क्षमता को मजबूत करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना महत्वपूर्ण एल्युमीनियम एक्सट्रूडेड घटकों के आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अंतर्गत स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने में सहायक होगी।