कोलकाता के ताराताला दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। घायलों का उपचार कोलकाता के एस.एस.के.एम. अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने इस घटना में एक सरकारी अधिकारी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार ने कल घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया है। बचाव अभियान जारी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।