दिल्ली विकास प्राधिकरण-डी.डी.ए. ने संशोधित पारगमन-उन्मुख विकास- टी.ओ.डी. नीति के अंतर्गत भूमि विकास के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन डी.डी.ए. के ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम के माध्यम से किए जा सकेंगे। इस नीति के तहत मेट्रो, क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली- आर.आर.टी.एस. और रेलवे कॉरिडोर के आसपास दो सौ 7 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है, जिसमें पहली बार करीब 80 वर्ग किलोमीटर नया क्षेत्र जोड़ा गया है। नीति का उद्देश्य किफायती आवास, मिश्रित भूमि उपयोग और सिंगल विंडो ऑनलाइन स्वीकृति प्रणाली के माध्यम से सुशासन तथा कारोबार सुगमता को बढ़ावा देना है।
News On AIR | जुलाई 8, 2026 8:33 अपराह्न | TOD policy
डी.डी.ए. ने टी.ओ.डी. नीति के अंतर्गत भूमि विकास के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की