उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत की सांस्कृतिक जड़ों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृति एक मजबूत सूत्र है जो देश को एकजुट करता है। नई दिल्ली में आयोजित अंतर-हृदय कनेक्ट मल्हार 2026 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने युवाओं, विशेष रूप से जेन-जी से, धैर्य और जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था में सुधार और उसे मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की शास्त्रीय संगीत परंपराएं सदियों से इसलिए जीवित हैं क्योंकि वे अपने मूल तत्व को बनाए रखते हुए निरंतर विकसित होती रही हैं। उन्होंने कहा कि संगीत एक शक्तिशाली सूत्र है जो विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृती के लोगों को जोड़ता है।