मार्च 30, 2026 11:52 पूर्वाह्न

printer

हौसियों के इज़राइल पर पहले हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार

यमन के हौसियों द्वारा इज़राइल पर किए गए पहले हमले के बाद कच्‍चे तेल की कीमतें आज 115 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। इस हमले से पश्चिम एशिया में ईरान के साथ अमरीका- इज़राइल संघर्ष और बढ़ गया है। कच्‍चे तेल की कीमत 2.7 प्रतिशत बढ़कर 115.66 डॉलर हो गई।

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ यह संघर्ष 28 फरवरी को अमरीका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के साथ शुरू हुआ था, इसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर सहित प्रमुख समुद्री परिवहन मार्ग बाधित हो गया है, जिससे वैश्विक तेल प्रवाह को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कच्‍चे तेल की कीमत इस महीने 59 प्रतिशत बढ़ी है, जो 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद अब तक की सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है।