पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि पर्यावरण संतुलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरुप, देशभर में करोड़ों पौधे लगाए जा रहे हैं। श्री सोनोवाल ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पौधारोपण कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने में पौधों की बड़ी भूमिका है। श्री सोनोवाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान, स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण की कुंजी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पौधारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
News On AIR | जून 14, 2026 8:18 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के अनुरूप देशभर में करोड़ों पौधों का रोपण: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल