फ़रवरी 21, 2025 9:52 पूर्वाह्न | Cricket | Womens Premier League | WPL

printer

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा

 

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला