हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय हैं, जिससे राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
News On AIR | जुलाई 21, 2026 1:41 अपराह्न
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश