राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। श्री खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं दीं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी है। श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घ आयु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।