जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज एक ग्राम रक्षा गार्ड – वीडीजी सदस्य की कथित तौर पर एक अन्य वीडीजी सदस्य द्वारा झड़प के बाद गोली चलाने से मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाददाता के अनुसार यह घटना सुदूर पंचरी क्षेत्र में उस समय घटी जब वीडीजी सदस्य दमनोट पुलिस चौकी की ओर जा रहे थे। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
News On AIR | अगस्त 14, 2026 5:04 अपराह्न | Udhampur
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में वीडीजी सदस्यों के बीच झड़प, एक की मौत और दूसरा घायल