मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर कहा कि राजधानी सभी के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराती है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूकता और जिम्मेदार खाद्य प्रथाओं के माध्यम से, सभी जन स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं और खाद्य जनित रोगों को रोक सकते हैं।
वहीं, सरकार में खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर हर जरूरतमंद की थाली तक सम्मानपूर्वक भोजन, हर परिवार को खाद्य सुरक्षा और हर किसान को सशक्त समर्थन की बात कही।